Uncategorized

निकाय चुनाव : मतगणना की तैयारी पूरी, चुनाव नतीजे सबसे पहले न्‍यूज विंग पर

Ranchi : रांची नगर निगम और बुंडू नगर निकाय पंचायत समेत पूरे राज्‍य के नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी. निकाय चुनाव के वार्ड प्रत्‍याशियों के चुनाव नतीजे सुबह 9 बजे से आने शुरू हो जायेंगे. चुनाव नतीजों का ताजा अपडेट न्‍यूज विंग में सबसे पहले मिलेगी. इसके लिए न्‍यूज विंग की विशेष टीम मतगणना केंद्रों पर मौजूद रहेगी. सबसे पहले चुनाव नतीजे newswing.com के साथ फेसबुक, ट्विटर पर मोबाइल और कंप्‍यूटर पर देख सकेंगे.  

ईवीएम में एक क्लिक पर नतीजा होगा डिस्‍प्‍ले

ईवीएम का सारा सील सही है, तो रिजल्ट सेक्शन के रिजल्ट-1 को दबाएं. रिजल्ट-1 का बटन दबाते ही डिसप्ले सेक्शन में प्रत्याशीवार रिजल्ट आना शुरू हो जाएगा.

ये समान भूलकर भी मतगणना केंद्रों में न ले जाएं

मतगणना कार्य में लगे कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे मतगणना के दौरान अपने साथ कुछ नहीं लेकर जाएं. मतगणना के दौरान मोबाइल, कलम-पेंसिल या किसी तरह के कागज लाने की मनाही है. प्रशिक्षण के दौरान एसडीओ अंजली यादव ने मोरहाबादी स्थित स्टेडियम का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. मजिस्ट्रेट और पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है. बिना पास के किसी को भी इंट्री की इजाजत नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें – कपाली नप के उपाध्यक्ष पद को छोड़कर नगर निकाय के सभी पदों के लिए मतगणना की तैयारी पूरी, कल खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

मेयर और डिप्टी मेयर की मतगणना 9 राउंड चलेगी

सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होने के बाद पार्षद का रिजल्ट साढ़े 9 बजे से मिलने लगेगा. लेकिन मेयर और डिप्टी मेयर का मतगणना कार्य 9 राउंड तक चलना है. एसडीओ अंजली यादव के अनुसार मेयर और डिप्टी मेयर के परिणाम की घोषणा 3 बजे तक होने की उम्मीद है. उन्होंने यह भी कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी कुल 100 मतगणना एजेंट बना सकते हैं. वहीं, पार्षद प्रत्याशी हर बूथ के लिए मतगणना एजेंट नियुक्त कर सकते हैं.

जानिये कैसे होगी नगर-निकाय चुनाव की मतगणना

रांची नगर-निगम चुनाव की मतगणना पंडरा बाजार समिति कैंपस में बनाये गये स्‍ट्रांग रूम में होगा. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. ऐसे में सभी कर्मियों को 6 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. अलग-अलग कमरों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों और प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारियों ने कर्मियों को बताया कि मतगणना से पूर्व कंट्रोल यूनिट व बूथ नंबर से जरूर मिलान कर लें. इसके बाद जितने सील ईवीएम हैं, उनमें आउटर पेपर सील, स्पेशल टैग व ब्लू पेपर सील है या नहीं इसे भी देखना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें –  NEWSWING IMPACT: कंबल घोटाला की खबर छपने के बाद हुई कार्रवाई, वापस लिए गए झारक्राफ्ट सीईओ के सारे पावर

रांची में मतगणना के लिए कुल 1274 कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है

1- काउंटिंग सुपरवाइजर- 400

2- काउंटिंग एसिस्टेंट- 400

3- रिटर्निंग ऑफिसर टेबल (हॉल) एवं फाइनल सीलिंग EVM- 386

4- स्ट्रॉन्ग रूम – 58

5- अपॉइंटमेंट पत्र के वितरण हेतु – 30

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button