
वन मंत्री होंगे प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को झारखण्ड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण (झारखण्ड स्टेट वेटलैण्ड आथॉरिटी) के गठन को मंजूरी दी है. वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव किया था. वन मंत्री इसके पदेन अध्यक्ष होंगे तथा मुख्य सचिव इसके पदेन उपाध्यक्ष होंगे. यह आथॉरिटी 90 दिनों के अन्दर एक तकनीकी समिति तथा एक परिवाद समिति का गठन करेगी. इस आथॉरिटी में पांच गैर सरकारी सदस्य भी होंगे, जिनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. यह आथॉरिटी डिजिटल मानचित्रों द्वारा दर्शाए गए क्षेत्रों का जमीनी सत्यापन कराकर उसका आधिकारिक सीमांकन करने तथा उन आर्द्रभूमियों को अधिसूचित करने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश करेगी.
इसे भी देखें- निकाय चुनाव : मतगणना की तैयारी पूरी, चुनाव नतीजे सबसे पहले न्यूज विंग पर
ये काम भी होंगे प्राधिकरण के जिम्मे
प्राधिकरण के जिम्मे आर्द्रभूमि के इको सिस्टम का संरक्षण एवं विकास तथा इस क्षेत्र के अन्तर्गत किए जाने वाले अनुमान्य कार्यों की सूची तैयार कर नियम बनाए जाने का भी कार्य भी होगा. वहीं इस प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष वन मंत्री के होने से सरकार और सिस्टम के बीच तारतम्य एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण की उम्मीद भी जताई जा रही है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





602398 321465you use a fantastic weblog here! do you need to have to make some invite posts on my weblog? 625705