Uncategorized

नहीं रहे सुपरस्टार राजेश खन्ना

मुंबई: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना नहीं रहे. बुधवार सुबह उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली. जिस वक्त राजेश खन्ना का निधन हुआ उस वक्त बेटी टि्वंकल और दामाद अक्षय कुमार समेत सभी रिश्तेदार घर पर मौजूद थे. 69 वर्षीय राजेश खन्ना काफी समय से बीमार चल रहे थे. खन्ना का अंतिम सस्कार कल सुबह 11 बजे होगा.

इससे पहले राजेश खन्ना की तबीयत काफी नाजुक बताई जा रही थी. बताया जा रहा था कि सारे रिश्तेदारों को घर पर बुला लिया गया है. इस बीच उनके घर पर काफी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है.

मिल रही जानकारी के मुताबिक राजेश खन्ना की आज सुबह तबीयत काफी बिगड़ गई. इसके बाद उनके रिश्तेदारों को बुला लिया गया. अक्षय कुमार भी उनके बंगले आर्शीवाद पर मौजूद हैं. पहले जब भी राजेश खन्ना की तबीयत खराब हुई थी मीडिया को बताया जाता था लेकिन इसबार किसी को भी उनके बंगले के पास नहीं जाने दिया जा रहा है.

दो दिन पहले भी उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी जिसके कारण उनको लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अगले दिन तबीयत ठीक होने पर उन्हें वापस घर लाया गया था.

खन्ना बालीवुड के पहले सुपर स्टार माने जाते हैं. राजेश खन्ना ने अपना फिल्मी करियर 1966 में फिल्म “आखिरी खत” के साथ शुरू किया था. राज, दो रास्ते और आराधना से खन्ना का फिल्मी करियर बुलंदियों पर पहुंचा. साल 1966 से 1972 के बीच खन्ना ने लगातार 5 सुपरहिट फिल्में दीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button