Uncategorized

टी 20 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं युवराज सिंह

नई दिल्ली: कैंसर के उबरे भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं. वे टी 20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. टी20 वर्ल्ड के लिए चुने गए 30 संभावित खिलाडि़यों में युवराज सिंह को भी शामिल किया गया है. युवराज सिंह कुछ समय पहले ही कैंसर का इलाज कराकर स्वदेश लौटें हैं और अभी स्वास्थ लाभ कर रहे हैं.

इससे पहले टीम इंडिया क्रिकेट चयन समिति के अध्यक्ष कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा था कि वह चाहते हैं कि बायें हाथ का यह आक्रामक बल्लेबाज श्रीलंका में टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम में वापसी करे. युवराज सिंह ने कैंसर से उबरने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है और सितंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप लिए संभावित खिलाडि़यों की सूची में इनका भी नाम है.

श्रीकांत ने कहा था कि युवराज ने अभ्यास शुरू कर दिया है जो काफी अच्छी चीज है. एक खिलाड़ी जिसने विश्व कप जीता हो उसकी वापसी होनी चाहिए. हम सभी को इसकी उम्मीद है. हम टी20 विश्व कप के लिए टीम में युवराज की वापसी चाहते हैं.

हाल में अभ्यास शुरू करने वाले युवराज बेंगलूर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button