Uncategorized

दो दिवसीय सावान सिंधारा का होगा आयोजन, देश भर से 60 स्टॉल लगेंगे

Ranchi: रांची क्लब में 13 और 14 जुलाई को होने वाले सावन सिंधारा में देश के कई शहरों की महिलाए स्टॉल लगाएंगी. कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, बनारस, रायपुर और  रांची की महिलाएं हिस्सा लेंगी. इस दौरान कुल 60  स्टॉल लगाए जाएंगे. सावन सिंधारा का उद्घाटन 13 जुलाई को 11 बजे सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो द्वारा किया जायगा. खरीदारी के लिए स्टॉल सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे. मेले में डिज़ाइनर साड़ी, सूट पीस, ज्वेलरी आइटम, फ़ूड प्रोडक्ट्स जैसी कई चीज़ें एक छत के निचे उपलब्ध होगी. इस एग्जीबिशन में प्रिंसिपल स्पांसर टाइनी एंड टाल, एसोसिएट पार्टनर लोयोला ग्रुप, स्प्रिंग सिटी, रेडियो पार्टनर  रेडियो सिटी, वैलनेस पार्टनर वीएलसीसी, फ़ूड पार्टनर पदमिनी कैटरर है.  

मेले में आने वालों को मिलेगी फ्री एंट्री

इस साल सारे विज़िटर्स के लिए एंट्री फ्री रखी गयी है. साथ ही सभी विज़िटर्स को दस हजार मूल्य के डिस्काउंट वॉचर्स भी फ्री में दिए जायेंगे. महिलाओं के लिए आयोजित इस सावन सिंधारा में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा. साथ ही कई प्रकार के व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी. इस आयोजन का महिलाएं साल भर इंतजार करती है.  हर वर्ष कुछ अलग करने की कोशिश रहती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button