Crime NewsHazaribaghJharkhand

चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़ा, किया गया पुलिस के हवाले

Hazaribag: बरही थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती भंडारो पंचायत अंतर्गत पुरहारा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार बीती रात्रि में चोरी के सामान के साथ तीन युवकों को धर दबोचा. वहीं एक युवक भागने में सफल रहा. पकड़ा गया सभी आरोपी युवक कोडरमा जिला के बेकोबार गांव के निवासी हैं. जिसे मंगलवार को गांव में पहुंची बरही थाना की पुलिस को सौंपा गया.

इसे भी पढ़ें :12वें मंत्री को लेकर अब भी उम्मीद लगाये बैठे हैं कांग्रेसी विधायक

बताया जाता है कि पुरहारा गांव में सोमवार बीती रात्रि को ट्रैक्टर का 6 बैटरी व 4 सेल्फ, भंडारो गांव में 14वें वित्त आयोग से लगा सोलर लाइट की 2 बैटरी व 2 सोलर लाइट चोर चोरी कर एक टैंपो (संख्या-जेएच 12 एच 0298) व एक बाइक पर लाद कर भाग रहे थे.

इस सूचना पर ग्रामीणों ने उन्हें बेरिसाल पुल पर पीछा कर सामान सहित धर दबोचा. सूचना मिलने पर भंडारो पंचायत के मुखिया सकलदेव यादव वहां पहुंचे और बरही थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी.

उपस्थित ग्रामीणों व मुखिया सकलदेव यादव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कोडरमा बेकोबार के अशोक पंडित, विनय मोदी, प्रदीप पंडित व शिबू अंसारी नाम के चार लोगों को चोरी के आरोप में समान सहित पकड़ा, जिसमें शिबू अंसारी बाइक लेकर भागने में सफल रहा.

इसे भी पढ़ें :बाबूलाल मरांडी का अपमान कर रही है राज्य सरकार: भाजपा

चोरी के आरोप में पकड़े गए उक्त तीन युवकों को मौके पर पहुंची बरही थाना की पुलिस को सौंपा गया. जिसे मंगलवार संध्या समय बरही थाना लाया गया.

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कोडरमा बेकोबार गांव के तीन लोगों को पकड़कर सौंपा गया. तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ें :कोरोना के भय से बढ़ रहे लोगों में अवसाद के मामले

Related Articles

Back to top button