
Deoghar: शुक्रवार को गोड्डा में कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी गौरव यात्रा में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय एवं राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा का देवघर पहुंचे. एयर पोर्ट पर जिला कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया. जगह जगह पोस्टर व होर्डिंग लगाया गया था. स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख, जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय, पूर्व मंत्री कृष्णा नंद झा, जिला समन्वयक जवाहरलाल सिन्हा, मणीशंकर, दिनेशानंद झा, दिनेश मंडल आदि पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा देवघर एयरपोर्ट से सीधे गोड्डा के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान किया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के 18 नगर निकायों में 2300 करोड़ की लागत से शुरू होगी पेयजल परियोजनाएं, 10 लाख आबादी को मिलेगा लाभ




