
Ranchi: मुंबई निवासी प्रो अरुण राय ने झारखंड को छह आक्सीजन कॉन्सेनट्रेटर उपलब्ध कराये हैं. इनका निःशुल्क उपयोग इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अंजुमन इस्लामिया अस्पताल तथा गिरिडीह और बगोदर विधानसभा क्षेत्र में होगा. गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार तथा बगोदर के विधायक विनोद सिंह ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है.
यह सहयोग प्रो अरुण राय ने अपने अमेरिका और भारतवासी मित्रों और छात्रों के जरिए हासिल किया है. निदरलैंड्स निवासी रीजा ग्रेवाल ने चार कॉन्सेंट्रेटर्स दिये हैं. श्रीमती ग्रेवाल और उनके भाई ने भारत में कोविड से लड़ाई के लिए ‘सिख यूनाइटेड‘ नामक संस्था बनायी है. उनकी वेबसाइट https://SikhsUnited.nl है.
उन्होंने यूरोप तथा कनाडा से झारखंड के लिए जल्द ही और सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. इसी तरह, अमेरिका के ह्यूस्टन निवासी मो अब्दुल कादिर ने दो कॉन्सेनट्रेटर्स दिए हैं.
उन्होंने विदेश से कॉन्सेंट्रेटर लाने में भी भूमिका निभाई. झारखंड में इस अभियान के समन्वय में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजचन्द्र झा और झारखंड फाउंडेशन के निदेशक डॉ विष्णु राजगढ़िया ने सहयोग किया.
इसे भी पढ़ें :‘कभी खुशी कभी गम’ से ‘बाबा का ढाबा’ जाने के लिए भी बन जाता है ई-पास, ऐसे बन रहा मजाक
मदद के लिए जुटाये साढ़े चार लाख
प्रो. अरूण राय ने भारत और विदेशों में अपने मित्रों और स्टूडेंट्स के माध्यम से झारखंड के ग्रामीण इलाकों के लिये अब तक साढ़े चार लाख की राशि इकट्ठा की है.
रांची, कोडरमा, हजारीबाग, पलामू, गिरीडीह इत्यादि जिलों में आक्सीजन की व्यवस्था और मास्क वितरण किया जा रहा है. मई महीने में लगभग पचास हजार मास्क वितरण का प्रयास है. सारे मास्क रांची मे ही बनवाये जा रहे हैं. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला है.
अरूण राय मूलतः रांची के निवासी हैं. वह संत जॉन स्कूल और संत जेवियर कॉलेज के छात्र रहे हैं. विगत पचीस वर्षों से मुंबई में रहते हैं. पिछले बारह वर्षों से उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के ग्रामीण इलाकों के शिक्षकों और स्कूली छात्रों के साथ काम करते हैं.
पिछले वर्ष प्रवासी मजदूरों की मदद करने के लिये और किसान आंदोलन के समय दिसंबर से मार्च के बीच उनके विभिन्न मित्रों ने करीब आठ लाख रूपये जुटाये थे और विभिन्न स्थानों पर सेवाएं भेजी थी.
इसे भी पढ़ें:नेशनल लेवल की परीक्षाओं पर कोरोना इम्पैक्ट, अधिकांश परीक्षाएं स्थगित एप्लीकेशन डेट बढ़े




