
Ranchi: रीजनल कमेटी के सदस्य और 15 लाख के इनामी नक्सली अमित मुंडा के घर रांची पुलिस पहुंची. एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर बुंडू डीएसपी अजय और झारखंड जगुआर 22 के कमांडेंट अजय कुमार तमाड़ थाना क्षेत्र के तमराना स्थित अमित मुंडा के घर पहुंचे.
इस दौरान पुलिस ने अमित मुंडा के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने अमित मुंडा को मुख्यधारा में लौटने की बात कही. बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने अमित मुंडा के परिजनों से कहा कि अमित मुंडा को जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने के लिए कहें.ताकि वह मुख्यधारा में लौट सके और सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ ले सके.
इसे भी पढ़ें- सत्ता की तारीफ फिर कभी कर लीजियेगा, पहले बेरोजगारी के इन आंकड़ों को पढ़ लीजिये
कई घटनाओं में शामिल रहा है अमित मुंडा
भाकपा माओवादियों के सदस्य अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुक्का मुंडा अब रिजनल कमेटी सदस्य बन गया है. उसपर सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम रखा है.अमित मुंडा रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के तमराना का रहने वाला है.
अमित मुंडा सराय किला में 5 पुलिसकर्मियों की हत्या करने सहित कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहा है. अमित मुंडा का दस्ता सरायकेला और रांची क्षेत्र में सक्रिय है और समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है.
इसे भी पढ़ें- थाने से कैसे फरार हुआ था अमन साव, रिमांड पर लेकर CID करेगी पूछताछ
नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है पुलिस
बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम बुंडू, तमाड़, दशम फॉल थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इस दौरान पुलिस की टीम ने तमाड़ थाना क्षेत्र के पपरीराडा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की और ग्रामीणों के समस्याओं के बारे में जानकारी ली.
इसे भी पढ़ें- राज्य का एकमात्र कृषि विवि का हाल: 454 शिक्षकों के पद में 405 खाली, कैसे होगी पढ़ाई!





bookmarked!!, I like your blog!
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Thanks so much for the blog post.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.