
Hazaribagh : बड़कागांव विधायक अंबा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव से मुलाकात की. जहां पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना के विस्थापित एवं प्रभावितो की समस्याओं निराकरण के लिए रामेश्वर उरांव को ज्ञापन सौंपा. ज्ञात हो कि पूरे राज्य में विस्थापितों की समस्या काफी वर्षों से चली आ रही है.
विधायक अंबा प्रसाद के अनुरोध पर कांग्रेस पार्टी के स्तर से पूरे राज्य के विस्थापितों की समस्याओं को सुनने एवं उनके निराकरण हेतु विस्थापन निराकरण समिति का गठन किया गया था.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में कोविड वैक्सीन का एक दिन का बचा स्टॉक, वैक्सीनेशन पर लग सकती है ब्रेक
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने रामेश्वर उरांव को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़कागांव विधानसभा में वर्षों से विस्थापित प्रभावित के साथ खड़ी रही है. कांग्रेस से ही बड़कागांव के दो पूर्ववर्ती विधायक विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा हेतु जेल भी गए.
अंबा प्रसाद ने यह भी कहा कि बड़कागांव के विस्थापित और प्रभावितों को पार्टी और सरकार से काफी अधिक उम्मीदें हैं.
बड़कागांव विधायक ने जनता को मुआवजे, रोजगार एवं एनयूटी इत्यादि में न्याय दिलाने हेतु निवेदन किया, जिस पर माननीय मंत्री श्री रामेश्वर उरांव ने जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें :स्कूल फीस मामलाः उपायुक्त ने वापस लिया आदेश, शिक्षा विभाग से मार्गदर्शन का इंतजार




