
Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय एडवोकेट एसोसिएशन एवं झारखंड उच्च न्यायालय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को न्यायाधीश अतिथिशाला के प्रांगण में कोविड से बचाव के लिए वरीय अधिवक्ताओं एवं न्यायिक पदाधिकारियों को टीका लगवाया गया. मंगलवार को टीका लगवानेवालों में वरीय अधिवक्ता पीपीएन राय, जयप्रकाश, काशीनाथ राय, ज्योति कुमार सिन्हा, केके सिंह, मुकेश कुमार, व केके ओझा प्रमुख रूप से थे.
एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से रितु कुमार, नवीन कुमार एवं धीरज कुमार ने सभी वरीय अधिवक्ताओं सहित अन्य अधिवक्ताओं से भी अपील की है कि सभी अपना-अपना पंजीकरण अवश्य करायें एवं अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन करवायें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, प्रति व्यक्ति आय में 9.2 प्रतिशत की हुई वृद्धि




