
Chatra: जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में कोविड-19 काल में अवैध शराब कारोबारी शराब उत्पादन को लेकर स्थल चिन्हित कर धड़ल्ले से शराब उत्पादन की मनसूबे पाल रहे हैं. वहीं मयूरहंड थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने शराब कारोबारियों के नए स्थल को चिन्हित कर शराब कारोबारियों की मनसूबे को फेल करने में जुटे हैं.
इसे भी पढ़ें :‘ब्लैक फंगस’ संक्रमण के उपचार के लिए जरूरी इंजेक्शन बाजार से गायब : दिग्विजय
मयूरहंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के तहत फुलांग गांव में नदी किनारे दो बड़े अवैध शराब भठ्ठी समेत छः ड्राम जावा महुआ नष्ट किया. इस दौरान सहायक अवर निरीक्षक जवाहर राम ने जवानों के सहयोग से सर्च अभियान के तहत शराब भठ्ठी को ध्वस्त किया.
थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने बताया क्षेत्र में करोना काल में अवैध तरीके से कारोबार करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही तस्करों को भी पकड़ कर जेल भेजा जाएगा.
इसे भी पढ़ें :31 मई तक रांची में अदालती काम नहीं करेंगे अधिवक्ता, बार एसोसिएशन का फैसला




