
रामगढ़ : जिला समादेष्टा कार्यालय, आवासीय भवन एवं बैरेक निर्माण के लिए गुरुवार क़ो भूमि की मापी की गई। निर्माण के लिए बंजारी नगर मौजा बुजुर्ग जमीरा खाता संख्या 169 प्लॉट संख्या 1526 रकबा 4.00 एकड़ एवं प्लॉट संख्या 1541 रकबा 1.00 एकड़ कुल रकबा 5 एकड़ गैरमजरूआ खास भूमि का चिन्हित किया गया है।
मौके पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीलिमा सोरेन, सीओ पतरातू मनोज कुमार चौरसिया, कंपनी कमांडर नीलकंठ महतो, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार वैदका, अंचल अमीन बालेश्वर प्रसाद, अंचल अमीन राहुल कुमार ओझा, हल्का कर्मचारी सुरेश महली, ओपी प्रभारी उमा शंकर वर्मा, एएसआई शाहनवाज खान आदि उपस्थित थे।
मापी के दौरान खाता संख्या 169 प्लॉट संख्या 1526 रकबा 4.025 एकड़ चिन्हित किया गया। रैयतों ने रैयती भूमि के बगल में रास्ता छोड़ कर मापने की मांग रखी। इसके बाद खाता संख्या 169 प्लॉट संख्या 1541 रकबा 1.00 एकड़ के मापी करने पहुंचने पर जग्गू करमाली के नेतृत्व में विरोध किया गया। सबों ने कहा कि उक्त भूमि उनके पूर्वजों की है। हमेशा जोत आबाद करते आ रहे हैं। इस पर सीओ पतरातू मनोज कुमार चौरसिया ने कहा कि 10 जनवरी तक अपना कागजात कार्यालय में प्रस्तुत करें। साथ ही कहा कि उक्त प्लॉट के आसपास भूमि कब्जा किया गया है। उन्हें नोटिस दिया जाएगा।




