Ramgarh

रामगढ़ : 19वीं सर्कल नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला के दो खिलाड़ियों हुआ चयन

रामगढ़ : कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 19वीं सर्कल नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक गुरुद्वारा साहिब, बाजपुर, नैनीताल (उत्तराखंड) में किया जाएगा। जिसमें देश के सभी राज्य टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला से पुरुष वर्ग में विश्वजीत मुंडा एवं महिला वर्ग में पायल कुमारी का चयन झारखंड टीम के लिए हुआ है और दोनों खिलाड़ियों ने गुरुवार को मुरी रेलवे स्टेशन से उत्तराखंड के लिए रवाना हुए।

इस उपलब्धि के लिए गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, अमृत लाल मुंडा, पीयूष चौधरी, गोपाल चौधरी, सीडी सिंह, सहदेव मांझी, सुखसागर सिंह, तुलेश्वर चौधरी, पीसी राम, सोनी कुमारी एवं रामगढ़ जिला के सभी कबड्डी खिलाड़ी और खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अच्छे प्रदर्शन कि कामना कि।

Related Articles

Back to top button