
New Delhi: रेलमंत्री पीयूष गोयल के घर पर चोरी करने वाले उनके नौकर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि आरोपी युवक मुंबई स्थित रेल मंत्री के आवास पर काम करता था.
खबर है कि पकड़े गये शख्स के पास गोयल के घर से चुराए गए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. फ़िलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंः#VandeBharatMaaKeDwarः अमित शाह ने रवाना की वंदे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली से कटरा जाने में बचेंगे चार घंटे
दरअसल, पुलिस को आरोपी के पास से बरामद सेल फोन पर रेलवे और वित्त मंत्रालय से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज़ मिले हैं. इन दस्तावेजों को तीन अलग-अलग ईमेल आईडी पर भेजा गया है. पुलिस को संदेह है कि आरोपी कुछ लोगों को महत्वपूर्ण सूचना दे रहा था.
क्या है पूरा मामला
दिल्ली में गामदेवी पुलिस ने एक शख्स को रेल मंत्री और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के घर से हार्ड डिस्क और कीमती सामान चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के मुंबई स्थित नेपियन सी रोड घर पर काम करने वाले विष्णु कुमार ने कथित रूप से कई अज्ञात पतों के साथ ई-मेल के जरिये से गोयल की हार्ड डिस्क से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की थी.
इसे भी पढ़ेंः#BiharFlood: बाढ़ से बेहाल बिहार, कृषि मंत्री प्रेम कुमार विपक्ष को ठहरा रहे जिम्मेवार
क्या और कब हुई चोरी
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विष्णु कुमार विश्वकर्मा 6 सितंबर को कथित रूप से हार्ड डिस्क और कीमती सामानों को लेकर भाग गया था. जिसमें कुछ चांदी के बर्तन, एक प्राचीन फूलदान, कपड़े और दूसरे सामान शामिल थे.
गोयल की पत्नी सीमा को 19 सितंबर चोरी का पता लगा तो उन्होंने गोयल को जानकरी दी. जिसके बाद गामदेवी पुलिस स्टेशन में चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया गया.
इसे भी पढ़ेंः#Article370 रद्द किये जाने का लंबे समय से किया जा रहा था इंतजार: जयशंकर




