Ramgarh

रामगढ़ : 79 पैकेटों में लगभग 40 लाख रूपए का 80 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ : रेसुब पोस्ट बरकाकाना के उप निरीक्षक के. पी. मीना, आ. कपिल देव यादव एवं स्टेशन गार्डिंग स्टाफ आरक्षी महेश यादव के द्वारा स्टेशन गस्त व चेकिंग के क्रम में बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर गाडी संख्या-11447 अप (शक्तिपुंज एक्स.) के समय 21.57 बजे प्लेटफार्म संख्या-04 पर आगमन पर रामगढ इंड के पास जनरल कोच में एक संदिग्ध व्यक्ति के द्वारा कुछ पुराने कपड़े की गठरी में रखे कुछ सामान को चढाते हुए दिखाई दिया तथा कपड़े की गठरी से कुछ गंध आ रही थी l शंका होने पर उसके तरफ बढे तो वह यात्री घबराकर भागने का प्रयास किया जिसे उनके द्वारा दौड़कर पकड़ लिया गया एवं गाड़ी के अल्प ठहराव के कारण जनरल कोच से कपड़े की गठरी को उतार पकड़ाये गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जिलोन, उम्र करीब -40 वर्ष , पिता-स्व. सीलोन, ग्राम-खेरेनी, थाना-बरही, जिला-कटनी (मध्य प्रदेश ) बताया l

आगे सभी कपड़े की गठरी में गांजा होना बताया गया l मौके पर ही वीडियो ग्राफी एवं फोटोग्राफी करते हुए रेसुब पोस्ट बरकाकाना लाया गया । उक्त मामला NDPS ACT से संबंधित होने के कारण सूचना अविलम्ब राजपत्रित अधिकारी श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक सुरक्षा आयुक्त रेसुब बरकाकाना एवं निरीक्षक पतरातू अजय कुमार सिंह को दिया गया l सूचना के आलोक में उक्त दोनों अधिकारी एवं उ नि प्रवीण कुमार पोस्ट पतरातु सभी बरकाकाना पोस्ट पहुंचे। सहायक सुरक्षा आयुक्त रेसुब बरकाकाना के निर्देशन में उसके कब्जे से बरामद सभी कपड़े की गठरी को खोलकर चेक किया गया तो छोटे-छोटे पौलीथीन के पैकेट एवं पीला रंग के टेप से लपेटा बण्डल मिला । हर पैकेट को चेक किया गया तो गांजा जैसा मादक पदार्थ पाया गया, जिसमें गांजा जैसा गंध भी आ रहा था l

बरामद सभी छोटे-छोटे पौलीथीन के पैकेट को प्लास्टिक एवं प्लास्टिक की बोरियों के टुकड़े में लपेट कर टेप से पैकिंग किया गया l इस दौरान फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी किया गया l बाद NDPS ACT के तहत कागजी कार्यवाही उपरांत पार्सल कार्यालय में इलेक्ट्रिक कांटा से तौलने पर कुल 79.700 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि गांजा की प्रकृति Hygroscopic होने के कारण भविष्य में वजन में अन्तर पड़ सकता है।

जप्तशुदा गांजा नुमा पदार्थ एवं पकड़ाये गये अभियुक्त के संबंध में उप निरीक्षक के.पी. मीणा के द्वारा दिए लिखित प्राथमिकी के आधार पर GRPS/BRKA पर NDPS Act के तहत कांड संख्या 03/2026 दिनांक12.01.2026 अंतर्गत धारा 8 एवं 20(b)(ii)C मामला दर्ज किया गया तथा जांच का भार मो. शमीम अंसारी अवर निरीक्षक रेल थाना बरकाकाना को सौंपा गया । बरामद कूल 79 पैकेटों में 79.700 किलोग्राम गांजा का मूल्य करीब ₹39,85,000/- (उनचालीस लाख पचासी हजार ) रुपये आंकी गई है l

Related Articles

Back to top button