News Wing
Jamtara, 24 October: जिला में आपूर्ति विभाग की स्थिति संतोषजनक है या यू कह सकते है कि आपूर्ति विभाग की सजगता से जिले के सभी कार्डधारी को समय पर अनाज उपलब्ध करवाया जा रहा है. साथ ही वैसे लोग जो इससे वंचित है उन लोगों को जोड़ने का भी काम किया जा रहा है.
विभाग गरीबों को अनाज उपलब्ध कराने में पूरी तरह ईमानदारी बरत रही है
विभाग के द्वारा लगातार अभियान चला कर वैसे लोग जिनका कार्ड नहीं बन पाया है उन लोगों का कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है साथ ही वैसे लोग जो आर्थिक रूप से परिपूर्ण है और इस योजना का लाभ ले रहें है उन लोगों का नाम हटाने का भी काम किया जा रहा है. डीबीटी के माध्यम से लोगों के खाते में किरोसीन तेल का पैसा खाता में भी दिया जा रहा है. अगर जिला आपूर्ति विभाग की आंकड़ो को देखा जाए तो इससे स्पष्ट होता है कि विभाग गरीबों को अनाज उपलब्ध कराने में पूरी तरह ईमानदारी बरत रही है.
आंकड़ा इस प्रकार है
जिले में कुल कार्डधारियों की संख्या 147448, आधार सीडिंग 147422, कुल डीबीटी 145310 है. ये आंकड़े विभाग की उपलब्धियों को बता रहा है.
क्या कहते है पदाधिकारी
अनुमंडल पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया की जिन लोगों का नाम छुट गया है या जिन लोगों को आधार कार्ड के कारण अनाज नहीं मिल रहा है वैसे लोगों को आधार बनाने का भी काम किया जा रहा है. साथ ही प्रखंड से पंचायत स्तर पर शिविर लगा कर योग्य लाभुक का आवेदन लिया जा रहा है. उन्होंनें बताया की वर्तमान समय में लाभुको को डिलर के यहां से अनाज दिया जा रहा है.
क्या कहते है विधायक
जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी का कहना है कि मेरे क्षेत्र के गरीबों का नाम राशन कार्ड से हटाया गया है. जिसे किसी भी हाल में बदार्शत नहीं करूगा.




