BokaroJharkhandRanchiTOP SLIDER

बोकारो के जैनामोड़ से गोला-ओरमांझी एक्सप्रेस वे 1736 करोड़ में बनेगा, डीपीआर तैयार

  • 400 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण, मुआवजा के रूप में रैयतों के बीच बंटेंगे छह सौ करोड़ रुपये
  • दिसंबर तक काम अवॉर्ड करने की तैयारी

Nikhil Kumar

Ranchi: भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत चयनित झारखंड में बोकारो से रांची एक्सप्रेस वे का डीपीआर तैयार कर लिया गया है. नेशनल हाइवे अाॅथारिटी ऑफ इंडिया ने इसे दो चरणों में बनाने के लिए योजना तैयार की है. पहले चरण में यह सड़क बोकारो के जैनामोड़ से गोला तक बनायी जायेगी. वहीं दूसरे चरण में गोला से ओरमांझी रांची तक इसे बनाया जायेगा.

लगभग 60 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण 1736 करोड़ से किया जायेगा. इसमें जमीन लेने के बदले करीब छह सौ करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. रैयतों को बड़ी राशि मुआवजे के रूप में दी जायेगी. नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार सड़क निर्माण के लिए एलाइमेंट भी तय कर लिया गया है.

चार लेन बनने वाली एक्सप्रेस वे पूरी तरह से नयी सड़क होगी. यह सड़क आगे चलकर रांची से गुमला, बिलासपुर व छत्तीसगढ़ के रायपुर से जुड़ेगी.

अधिकारियों के अनुसार इस एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए अक्टूबर तक बिड जारी कर दिया गया है, वहीं यह प्रयास हो रहा है कि दिसंबर तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर संवेदक को काम भी अवार्ड कर दिया जाये.

इसे भी पढ़ें :बिहार पंचायत चुनाव में सुरक्षा होगी सख्त, हर बूथ पर 6 कर्मियों की होगी तैनाती

एक्सप्रेस वे में होंगी सारी सुविधाएं

एनएचएआई ने बोकारो के जैनामोड़ से बनाये जाने वाले फोरलेन एक्सप्रेस-वे के लिए सिविल वर्क में 663 करोड़ की लागत की योजना तैयार की है. जमीन अधिग्रहण में करीब 340 करोड़ की लागत आयेगी. यानि 34.60 किमी लंबी सड़क 1003 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. एक्सप्रेस वे सड़क में सारी सुविधाएं होंगी. बड़े वाहनों ट्रक-टेलर के लिए अलग से सर्विस लेन भी बनाया जायेगा. ड्राइवरों के लिए विश्रामघर भी होगा.

गोला-ओरमांझी रोड 733 करोड़ में बनेगी

रामगढ़ के गोला से ओरमांझी रांची तक की सड़क को 733 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा. इसमें सिविल वर्क में 473 करोड़ खर्च किया जायेगा, वहीं जमीन अधिग्रहण में 260 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. 25.74 किमी लंबी इस सड़क को भी फोरलेन किया जायेगा. यह सड़क भी पूरी तरह से नयी होगी.

इसे भी पढ़ें :UPSC ने जारी किया Exam Calendar, 5 जून 2022 को होगी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा

398.37 हेक्टेयर जमीन का अधिगहण

जैनामोड़ से गोला होते हुए रांची के ओरमांझी तक की 60 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 398.37 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जायेगा. इनमें ज्यादातर जमीन ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट के तहत कृषि भूमि की होगी. एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार जमीन अधिग्रहण के लिए 3 ए की कार्रवाई पूरी कर ली गयी है.

31 जुलाई तक 3 डी, 31 अक्टूबर तक जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिस आदि निकाल कर 3 जी की पूरी प्रक्रिया कर ली जायेगी. मुआवजा देकर जमीन ली जायेगी.

सड़क बनने से होगा काफी फायदा

नया एक्सप्रेस वे बनने से काफी फायदा होगा. एक्सप्रेस वे में वाहनों की गति भी निर्धारित होगी. लंबी दूरी के मालवाहक वाहनों को आवागमन में काफी आसानी होगी. व्यापार भी सुगम हो सकेगा. राज्य की जनता को भी इससे काफी फायदा होगा.

इसे भी पढ़ें :कोरोना काल में अनाथ हुए मासूमों की मदद को शुरू हुई पहल, PM Care for Children Scheme से मिलेगा सहारा

Related Articles

Back to top button