
Dhanbad : जिले के कतरास कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने इंटर में सीट बढ़ोतरी की मांग को लेकर कॉलेज गेट में तालाबंदी कर धरना दिया. जहां कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. छात्रों ने पूर्व में प्राचार्य को आवेदन देकर सीट में वृद्धि की मांग की थी. जिस पर पहल नहीं किए जाने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया.
इसे भी पढ़ें:बड़ा सवाल: क्या बिहार-झारखंड में एकला चलो की स्थिति में है कांग्रेस?
विद्यार्थियों के तालाबंदी में शिक्षक, कर्मी कॉलेज में कैद हो गए. सूचना पाकर कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आंदोलन कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास किया.
प्रचार्य से वार्ता के दौरान छात्र संगठन इंटर सीट बढ़ोतरी को लेकर पहल किए जाने और पत्र विश्वविद्यालय राज्य सरकार को भेजने की सहमति पर आंदोलन खत्म किया गया.
इसे भी पढ़ें:रविवार को भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति प्रदान करने की मांग




