JharkhandLead NewsPalamu

बालगृह और रिमांड होम से 12 घंटे में 4 किशोर फरार, प्रशासनिक महकमे में मची है अफरी तफरी

Palamu : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बाल गृह और रिमांड होम से पिछले 12 घंटे के दौरान 4 किशोर फरार हो गए हैं. बाल गृह और रिमांड होम शहर के जेलहाता में सटकर स्थित है.

बाल गृह से मंगलवार की अहले सुबह 3.30 बजे दो किशोर फरार हो गए, जबकि दोपहर करीब 3 बजे रिमांड होम से दो किशोर निकल भागे. बालगृह से भागे किशोरों में एक साहेबगंज का, जबकि एक गढ़वा के रमना का रहने वाला है. इसी तरह रिमांड होम से भागे किशोरों में एक पलामू के चैनपुर और तरहसी का रहने वाला है.

लगातार दो घटनाएं सामने आने पर प्रशासनिक महकमे में अफरा तफरी मच गयी है. पुलिस और सिविल प्रशासन की टीम चारों की तलाश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें :स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए जारी की एडवाइजरी

दिनदहाड़े भागे किशोर

रिमांड होम से दिनदहाड़े 3 बजे दोनों किशोर भाग निकले और देखरेख में लगे लोगों को इसकी भनक तक नहीं हुई. बाउंड्री वाल फांदकर भाग जाने की जानकारी मिली है. काफी देर बाद इसकी जानकारी सामने आने पर कर्मियों के हाथ पांव फूलने लगे.

सूचना मिलने पर मेदिनीनगर के एसडीपीओ के. विजय शंकर, सदर एसडीओ राजेश शाहा और समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चैहान और शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरूण माहथा रिमांड होम पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

इस दौरान दोनों किशोर के रिमांड होम से भाग जाने के संबंध में किसी तरह की पुख्ता जानकारी पदाधिकारियों ने नहीं दी. सभी जवाब देने से बचते रहे. व्यवस्था को दोष ठहराया. सिर्फ यह कहते रहे कि सुरक्षा में चूक हुई है.

रिमांड होम से भागने वाले किशोरों में एक तरहसी इलाके का रहने वाला है. उसे गोवा से गत 2 अप्रैल को रिमांड होम में लाया गया था, जबकि चैनपुर के कंकारी का रहने वाला किशोर मेदिनीनगर सेंट्रल जेल से रिमांड होम में दो माह पहले शिफ्ट किया गया था. दोनों पर यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें :रिम्स में पुलिस के जवानों ने संभाला मोर्चा

Related Articles

Back to top button