National

फायर बॉल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से दहला गुरुग्राम, 4 लोगों की मौत, 8 घायल

New Delhi: हरियाणा के गुरुग्राम की एक फैक्ट्री में आग लगने से हलचल मच गई. धमाकों की आवाज से पूरा शहर थम गया. दरअसल, गुरुग्राम के सेक्टर-104 के दौलताबाद इंडस्ट्रियल क्षेत्र की फायर बॉल बनाने वाली फैक्टरी में देर रात आग लग गई. आग लगने से आठ लोग झुलस गए, वहीं कंपनी में तैनात एक सुरक्षा गार्ड समेत चार लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, ये घटना शनिवार सुबह 2 बजे की है, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. कंपनी में धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकान तक हिल गए. करीब नौ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे में दबे लोगों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया जिनके शव पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं. वहीं, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर अभी भी जांच कर रही है.

ब्लास्ट होने का मामला सीसीटीवी में कैद हो चुका है. धमाके के बाद पूरे इलाके में धुएं फैल गए थे.  डीसी निशांत कुमार यादव ने इस घटना से संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. फिलहाल इस मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है. मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इस मामले पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायर बॉल कंपनी में आग लगने के बाद रात भर धमाके होते रहें. धमाके से कई और लोगों का नुकसान भी हुआ है. फैक्ट्री का सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.

Related Articles

Back to top button