Uncategorized

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का हिस्सा बनना चाहती हैं कटरीना कैफ

लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के चरित्र जॉन स्नो की बड़ी प्रशंसक अभिनेत्री कटरीना कैफ का कहना है कि वह इस शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी.

मुझे जॉन स्नो बेहद पसंद हैं:  कटरीना कैफ

कटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की तस्वीर साझा की, जिसमें वह जनजातीय-प्रेरित स्विमवेयर पहने और पैरों में चांदी के पाजेब पहने हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने इस टीवी श्रंखला का हिस्सा बनने की बात कही. उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “क्या मैं ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में काम कर सकती हूं..प्लीज..मुझे जॉन स्नो बेहद पसंद हैं. कृपया शो में मुझे ले लीजिए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button