News WING
Ranchi, 24August:रांची-टाटा हाइवे लूट मामले में रांची एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने तमाड़ थानाप्रभारी जितेंद्र कुमार रमन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.बता दें कि दो दिन पहले हुई तमाड़ में लूट की घटना की जाच में तमाड़ थाना प्रभारी द्वारा लापरवाही बरतने के मामले में दोषी पाया गया.जिसके बाद रांची एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया.
बता दें कि 22अगस्त की रात रांची-टाटा हाइवे मे तमाड़ थाना क्षेत्र के उलिडिह मोड़ की रात 12:00 बजे अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था.लूटपाट के दौरान ट्रक के चालक को अपराधियों ने जख्मी कर दिया था.मौके पर पहुची पीसीआर वैन को देख लूटरे फरार हो गए थे.पीसीआर द्वारा घायल को उपचार के लिये ले जाया गया तमाड़ स्वास्थ केन्द्र लाया गया था.




