GiridihJharkhand

स्पॉन्सरशिप योजना के लिए गिरिडीह प्रशासन ने 2 हजार अनाथ बच्चों को किया चिन्हित

Giridih: स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए गिरिडीह प्रशासन ने जिले में दो हजार अनाथ बच्चों को चिन्हित किया है. प्रशासन द्वारा चिन्हित बच्चों को तस्करी से बचाने के लिए स्पॉन्सरशिप योजना से हर माह दो हजार का आर्थिक सहयोग किया जाएगा. चिन्हित दो हजार बच्चे वैसे हैं जिनके माता-पिता कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जान गंवा चुके थे और कई और गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं.

चिन्हित बच्चों के लिस्ट में कई ऐसे बच्चे भी हैं जिनके माता-पिता वर्तमान में जेल में बंद हैं. डीसी आवास द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार फिलहाल 20 बच्चों को योजना के तहत हर माह के अनुसार अगले छह माह का आर्थिक सहयोग दिया गया, जिनमें नीरज कुमार, अंकुश कुमार वर्मा, आदित्य वर्मा, एहसान शेख, अंशु रानी, पूनम कुमारी, शिवम दास, सागर कुमार, आरती कुमारी, शैलेन्द्र कुमार, अक्षय कुमार समेत अन्य बच्चे शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Cabinet: स्थापना दिवस पर राज्यकर्मियों को सरकार का तोहफा, 3 फीसदी बढ़ा डीए

Related Articles

Back to top button