GiridihJharkhandLead NewsTOP SLIDER

गिरिडीह से ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम’ की शुरुआत, सीएम ने 391 करोड़ की 48 योजनाओं का किया शिलान्यास

Giridih: हेमंत सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गिरिडीह की धरती से ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई. सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री जगरन्नाथ महतो के अलावे नगर विकास विभाग के सचिव विनय चौबे, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने सयुंक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम ने 391 करोड़ के 48 योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास व उद्घाटन किया.

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावे जिप अध्यक्षा मुनिया देवी, नगर निगम के प्रभारी मेयर प्रकाश सेठ सहित कई लोग उपस्थित थे. इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने पांच हजार लाभुकों के बीच एक हजार करोड़ की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand : बछड़ों नहीं, अब बछियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में सरकार, तैयारी शुरू

 

Related Articles

Back to top button