Crime NewsGiridihJharkhand

Giridih: एक ही रात 3 चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के दो अपराधी दबोचे गये, दो वाहन बरामद

Giridih: बिहार के मुज्जफरपुर के वाहन चोर गिरोह के दो अपराधियों को दबोचने में गिरिडीह पुलिस ने सफलता पायी है. गिरोह का सरगना अब भी फरार है. पुलिस ने दोनों अपराधियों को मुज्जफरपुर से ही गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने गिरिडीह के शहरी क्षेत्र समेत जिले में एक रात के भीतर तीन वाहनों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

इसमें चोरी के दो चार पहिया वाहन बलेनो और ब्रेजा कार को बरामद कर लिया है. साथ ही दो मोबाइल फोन को भी जिले के हीरोडीह थाना पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार बरामद गाड़ियों में एक वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा था. लिहाजा, गुप्त सूचना पर पुलिस ने मुज्जफरपुर में इस्तेमाल किए जा रहे ब्रेजा वाहन के साथ दोनों को रंगेहाथ दबोचा. इसके बाद दोनों से पूछताछ के आधार पर चोरी के दूसरे वाहन बलेनो को भी जब्त कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें :हाल वैक्सीनेशन ड्राइव का : बिना रजिस्ट्रेशन कराये टीका लगा दे रहे कर्मचारी, भुगत रही जनता

गिरफ्तार अपराधियों में मुज्जफरपुर के हाथा ओपी थाना के रतबारा गांव निवासी कृष्णा कुमार उर्फ राहुल शर्मा और रामविवेक कुमार है.

एक साथ तीन चोरी के वाहन में हीरोडीह थाना पुलिस को करीब 20 दिनों बाद मिली सफलता को लेकर मंगलवार को प्रेसवार्ता कर एसपी अमित रेणु, एसडीपीओ मुकेश महतो और थाना प्रभारी ने पूरे मामले की जानकारी दी.

एसपी ने पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधी कृष्णा और रामविवेक दोनों ही अंतरराज्यीय पेशेवर वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं. गिरिडीह पुलिस को पिछले कई महीनों से इन दोनों की तलाश थी.

इसे भी पढ़ें :बाढ़ का कहरः बीमार बच्चे को कंधे पर उठा कर 8 किलोमीटर तक चलता रहा पिता, नवजात को लेकर मां भी पानी की तेज धार में चलती रही

एसपी ने यह भी बताया कि इस गिरोह का सरगना भी मुज्जफरपुर जिले का ही है, जिसकी पहचान हो चुकी है. फरार सरगना की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि गिरोह के एक-एक अपराधियों के खिलाफ बिहार के भागलपुर, गया, बेगूसराय, मुंगेर में वाहन चोरी के 11 केस दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें :ICC Women ODI Ranking: मिताली राज का कमाल, 8वीं बार बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

तो कृष्णा कुमार उर्फ राहुल शर्मा के खिलाफ बिहार के समस्तीपुर में ही आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है. हाल में ही इन दोनों अपराधियों ने सरगना समेत गिरोह के साथ गोड्डा, जामताड़ा और बोकारो में वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

पिछले 19 और 20 जून को ही रामविवेक कुमार, कृष्णा कुमार उर्फ राहुल शर्मा ने अपने गिरोह के साथ शहर के कोलडीहा जामा मस्जिद के पास पहले एक वाहन की चोरी की.

फिर हीरोडीह थाना क्षेत्र के धुरैता गांव में सड़क किनारे खड़े बलेनो और तीसरा वाहन डुमरी बाजार के समीप एक होटल के बाहर खड़ी स्कार्पियों की चोरी की थी. तीनों मामले में घटना का स्वरूप एक जैसा ही था. जांच भी इसी दिशा से की गयी.

इसे भी पढ़ें :दुनिया के सबसे ऊंचे घोड़े Big Jake का निधन, करीब 1,136 किलोग्राम था वजन

Related Articles

Back to top button