National

पत्रकार #BarkhaDutt ने Kapil Sibal और उनकी पत्नी पर केस किया, 74 लाख हर्जाना मांगा

NewDelhi : सीनियर पत्रकार बरखा दत्त ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में कांग्रेस नेता ओर वकील कपिल सिब्बल और उनकी पत्नी प्रोमिला सिब्बल के खिलाफ केस दायर किया है. खबरों के अनुसार अधिवक्ता राघव अवस्थी और मुकेश शर्मा द्वारा दायर याचिका में बरखा दत्त ने ब्याज के साथ 74 लाख का हर्जाना मांगा है.

बता दें कि इसी साल जुलाई में अंग्रेजी समाचार चैनल तिरंगा टीवी के अचानक बंद होने के बाद बरखा दत्त ने कपिल सिब्बल, उनकी पत्नी और एनालॉग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

बरखा के अनुसार उन्हें आश्वासन दिया गया था कि तिरंगा टीवी कम से कम दो साल तक काम करेगा. बरखा दत्त ने यह भी आरोप लगाया कि जब चैनल ऑन एयर हुआ तो उन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म करने के लिए भी कहा गया. बरखा ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि चैनल 12 नवंबर तक लॉन्च होगा, लेकिन चैनल 26 जनवरी को ऑन-एयर लॉन्च हुआ.

इसे भी पढ़ें : #AirForce ने दिखायी बालाकोट #AirStrike की #Film, ऐसे तबाह किये थे आतंकी #Camps

जस्टिस रविंद्र बेदी ने नोटिस जारी किया

याचिका में कहा गया है कि कंपनी से एक साल के कांट्रैक्ट के अनुसार चैनल की आधिकारिक लॉन्चिंग के बाद से एक साल की पूरी सैलरी मुअवाजे के रूप में मिलनी चाहिए. मामले की सुनवाई 9 जनवरी को होगी. याचिका 27 सितंबर को कोर्ट में दायर की गयी है.

इसके बाद जस्टिस रविंद्र बेदी ने कपिल सिब्बल की पत्नी प्रोमिला सिब्बल और कंपनी एनालॉग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है. हालांकि कोर्ट ने अभी कपिल सिब्बल के खिलाफ सम्मन जारी नहीं किया है. 

इसे भी पढ़ें : #BhimaKoregaonCase: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जब तक सुनवाई जारी है, गौतम नवलखा को गिरफ्तार न किया जाये

 

Related Articles

Back to top button