
Ranchi : आजसू पार्टी के तत्वावधान में 29 दिसम्बर को विश्वासघात दिवस का आयोजन होगा. इसकी तैयारियां पूरी हो गयी है. पार्टी की ओर से जानकारी दी गयी है कि इस अवसर पर राज्य के सभी जिलों में जनपंचायत लगाकर राज्य सरकार के विश्वासमत लेने के पूर्व किए गए वादें को बताया जाय़ेगा. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो रांची में आयोजित जन पंचायत को संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ेंः रांची में इस भव्य बिल्डिंग में होगी अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई, 400 स्टूडेंट्स पढ़ेंगे
इस कार्यक्रम में सभी जिलों के प्रभारी अपने-अपने जिला में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. जिसके तहत सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी (बोकारो) में, विधायक डॉ लंबोदर महतो (रांची एवं गिरिडीह), पूर्व मंत्री उमाकांत रजक (धनबाद), पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस (सरायकेला-खरसावां), पूर्व विधायक कमल किशोर भगत (गुमला), पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता (पलामू), पूर्व विधायक अकील अख्तर (साहेबगंज), पूर्व विधायक अनंत राम टुडू (पूर्वी सिंहभूम), मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत (रामगढ एवं चतरा), केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी (कोडरमा), केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारीस (लोहरदगा), केंद्रीय महासचिव एमटी राजा(पाकुड़), गोपीनाथ सिंह(सिमडेगा), रामदुर्लभ सिंह मुंडा (खूंटी), केंद्रीय उपाध्यक्ष सपन सिंह देव (पश्चिमी सिंहभूम), केंद्रीय सचिव माधव चन्द्र महतो (दुमका), केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा (हजारीबाग), केंद्रीय सचिव अजय सिंह (गोड्डा), केंद्रीय सचिव महेश राय (जामताड़ा), केंद्रीय सचिव सतीश कुमार (गढ़वा), केंद्रीय सचिव लाल गुड्डू नाथ शाहदेव (लातेहार), पार्टी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुबोध प्रसाद (देवघर) में जनपंचायत को संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ें: ऐसा समाज बनाया है हमने : गुजरात में 10 साल से दुर्गंध भरे बंद कमरे में रह रहे थे तीन भाई-बहन
पदाधिकारियों ने कमर कसी
रांची में होनेवाले कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों ने कमर कस ली है. पार्टी के डॉ देवशरण भगत ने कहा कि रांची में विश्वासघात दिवस हरमू मैदान में निर्धारित किया गया था परंतु जिला प्रशासन नें कोविड 19 का हवाला देते हुए हरमू मैदान में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी.
दूसरी तरफ मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम आयोजित का जा रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने कोविड 19 के गाईडलाईन के आधार पर अनुमति मांगी थी, परंतु अनुमति न देकर सरकार ने दोहरा चरित्र को उजागर किया है.
इसे भी पढ़ेंः 1 जनवरीः मौसम रहेगा सुहाना, खिली रहेगी धूप




