Ramgarh

रामगढ़ में रोड सेफ्टी को लेकर बच्चों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान

Ramgarh: सुभाष चौक छावनी परिषद बालिका उच्च विद्यालय में यातायात प्रभारी विपिन कुमार एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधक विक्की आनंद के द्वारा बच्चों के बीच यातायात नियमों का जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें बच्चों को समझाया गया कि यातायात नियम से जुड़ी बच्चों को जानकारी दी गई जिसमें हेलमेट पहनना , सीट बेल्ट लगाना , तीन सवारी गाडी नहीं चलना, मोबाइल का प्रयोग नही करना , ट्रैफिक नियमों का पालन करना आदि कई बातों को सब बच्चों को समझाया गया. साथ में बच्चों से यह आग्रह किया गया कि वह अपने परिवार में जाकर अपने माता-पिता अपने भाई बहन को भी जाकर यातायात के संबंधित जागरूक करें.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़: उपचुनाव को लेकर गुरूवार को 5 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा, अब तक नहीं हुआ कोई नामांकन

इस मौके पर यातायात प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सभी बच्चे यातायात के नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं से उनके परिवार को किसी प्रकार का कोई क्षति ना हो. इस मौके पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक विक्की आनंद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने पर भारत सरकार के द्वारा 5000 का पुरस्कार राशि एवं झारखंड सरकार के द्वारा 2000 का पुरस्कार राशि दिया जाएगा जो कि गुड सेमेरिटन पॉलिसी के द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है. इस मौके पर सलीउल्लाह अंसारी, शंकर , मुकेश कुमार, विकास कुमार , स्कूल के प्राचार्य गोविंद महतो योगेंद्र वर्मा महेश सिंह, महेंद्र निराला , पुष्पा पांडे , सीमा सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button