
Kachchh: गुजरात के कच्छ में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ. कच्छ में भारतीय वायुसेना का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट संजय चौहान शहीद हो गये है. शहीद संजय वायुसेना में एयर कमोडोर के पद पर कार्यरत थे. खबर है कि जगुआर एयरक्राफ्ट गुजरात के जामनगर से उड़ान भरी थी.
इसे भी पढ़ेंःअब चतरा में भूखजनित बीमारी से हुई महिला की मौत, शव को कंधे पर लेकर अस्पताल में भटकता रहा बेबस पुत्र
मिली जानकारी के अनुसार, जगुआर एयरक्राफ्ट ने रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान जामनगर से सुबह करीब 10.30 बजे उड़ान भरी थी. विमान हादसा इतना बड़ा था कि उसका मलबा कई किलोमीटर तक फैल गया. विमान के मलबा गिरने से कई जानवरों के जलकर मरने की खबरें भी हैं. हालांकि ये हादसा कैसे हुआ इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल हादसे के जांच के आदेश दिये गये है.

आपको बता दें कि जगुआर एयरक्राफ्ट की भारतीय वायुसेना में काफी अहमियत है. ये एक काफी खास किस्म का लड़ाकू विमान है. जो दुश्मन की सीमा में काफी अंदर तक घुसकर हमला कर सकते हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.





509554 179555Hi there! Do you use Twitter? Id like to follow you if that would be ok. Im undoubtedly enjoying your blog and look forward to new posts. 991821