
Ranchi : मुरी ओपी क्षेत्र के काशीडीह गांव में अपराधियों ने एक व्यक्ति की दोनों आंख फोड़ कर हत्या कर दी है. मृतक का नाम शंकर माली है और वह मलही टोला का रहनेवाला था. अपराधियों ने उनकी दोनों आंख फोड़ कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद घर की कुंडी लगा कर फरार हो गये. मृतक के परिवारवालों ने जब शंकर माली की छानबीन की तो वो मृत अवस्था में मिले. इस घटना की जानकारी ओपी थाने की पुलिस को दी गयी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज रही है.
मुरी ओपी प्रभारी ने बताया कि यह मामला हत्या का है और पुलिस अपराधियों की शिनाख्त में जुटी हुई है. सिल्ली ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक के मोबाइल के सीडीआर को खंगाला जा रहा है और उसके आधार पर पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.
इसे भी पढ़ें:भाषा विवाद: विधायक सरयू राय हुए मुखर, कहा- दबाव में असंवैधानिक निर्णय लेने से बचे सरकार




