Uncategorized

आठ को जेडीपी का झारखंड बंद

रांचीः झारखंड दिशोम पार्टी व झारखंड बचाओ आंदोलन के तत्वावधान में आठ अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. दिशोम पार्टी के अध्यक्ष सालखन मरमू ने कहा कि पांच मुद्दों को लेकर बंद का आह्वान किया गया है.

इनमें शिक्षक नियुक्ति में दूसरे राज्यों के लोगों की नियुक्ति रद्द करने, डोमिसाइल (स्थानीयता) नीति लागू करने, पंचायत प्रतिनिधियों को पेसा कानून के तहत पैसा और पावर देने, पारा शिक्षकों को स्थायी शिक्षक बनाने तथा नगड़ी के ग्रामीणों को उनकी जमीनें वापस करने की मांग शामिल है.

बंद को सफल बनाने के लिए पांच अगस्त को एसडीसी सभागार में आदिवासी मूलवासी संगठनों की बैठक बुलायी गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button