Main SliderNational

इस बार नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, कोरोना संकट के कारण रद्द की गई अमरनाथ यात्रा

Delhi. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण इस साल अमरनाथ यात्रा नहीं होगी। इस अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया गया है. मंगलवार को श्राइन बोर्ड, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर के बीच हुई एक बैठ में अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया.

लेफ्टिनेंट गर्वनर ने किए थे दर्शन
बता दें कि 5 जुलाई को जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गर्वनर जीसी मुरमू ने अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रथम दर्शन किए थे. उसके बाद ही उन्होंने कहा था कि कोरोना संकट के कारण जो हालत हैं उन्हें देखते हुए अमरनाथ यात्रा करवाना मुश्किल है.

अप्रैल से शुरू होती है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
बाबा बर्फीनी के दर्शन करने के लिए हर साल अप्रैल महीने से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होती है. लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी. बता दें कि देश में सबसे सख्त लॉकडाउन की शुरुआत मार्च में हुई थी. अप्रैल में भी देश में लॉकडाउन लगा था.

केन्द्र ने दिए थे संकेत
बता दें कि जून के महीने में केंद्र सरकार ने यात्रा शुरू करने के संकेत दिए थे. जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू और मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की थी. लेकिन जुलाई में कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए यात्रा रद्द करने का फैसला लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button