
Palamu : पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु अनुकंपा समिति की बैठक अपने कार्यालय कक्ष में की. बैठक में सरकारी सेवकों के आश्रितों को मुआवजा एवं नौकरी से संबंधित मामलों को संवेदनशील होकर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि मामलों को इस प्रकार प्रतिवेदित करें कि स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो कि मामलों का निष्पादन हो चुका है व कौन मामला किस स्तर पर लंबित है, ताकि कार्य करने में सुविधा हो. उपायुक्त ने अनुकंपा समिति के सदस्यों से अनुकंपा को लेकर आए आवेदन के निष्पादन में विलंब नहीं करने की बात कही.
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय सचिव 7 जुलाई से ग्रामीण विकास की योजनाओं का जानेंगे हाल
उन्होंने कहा कि अनुकंपा की नौकरी उसके परिजनों के लिए एक मात्र सहारा होता है. उन्होंने अनुकंपा समिति के सदस्यों को आपस में समन्वय स्थापित कर मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से उन्हें नौकरी व मुआवजा प्राप्त होता है, तो उन्हें काफी मुश्किलों से निजात मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : लॉकडाउन में बढ़ी पेंशनधारियों की संख्या, एक माह में जुड़े 1104 लाभुक
बैठक में कुल 31 सामान्य मामलों की समीक्षा की गयी. इस दौरान उपायुक्त ने आवेदन, संबंधित व्यक्ति की शैक्षणिक योग्यता, एनओसी और परिवार के सदस्यों से संबंधित जानकारी लेते हुए नियुक्ति के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. बैठक में 16 मामलों को स्वीकृति दी गयी.
मौके पर उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर,जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार, स्थापना उप समाहर्ता निशा तिर्की व अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :लालू ने महंगाई पर मोदी सरकार पर बोला हमला, अपराध पर सीएम नीतीश को भी घेरा




