Uncategorized

मोदी ने नवाज के जल्द ठीक होने की कामना की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी के लिए शुभकामनाएं दी, जिसके बाद नवाज ने उन्हें सोमवार रात को लंदन से फोन कर उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सर्जरी से पहले प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। मोदी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की।”

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा, “प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज (30 मई) अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को फोन कर शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।”

मोदी ने दो दिन पहले ट्विटर पर नवाज की हार्ट सर्जरी के लिए शुभकामनाएं दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button