Uncategorized

परिवहन विभाग में मैनपावर की कमी, सरकार को 57 करोड़ का नुकसान

Ranchi: एक तरफ राज्य सरकार के पास खजाने की भारी कमी होने की बात सामने आ रही है, वहीं दूसरी तरफ सिर्फ परिवहन विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियों की भारी कमी के कारण राज्य सरकार को राजस्व का करीब  57.73 करोड़ रुपये का नुकसान हर साल हो रहा है. अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों की कमी के कारण परिवहन विभाग के कामों को प्रतिकूल रुप से प्रभावित कर रहा है. परिवहन विभाग में फिलहाल  अधिकारियों के 42 प्रतिशत और सहायक कर्मचारियों के 69 प्रतिशत पद खाली हैं. जिसके परिणाम स्वरुप वाहन मालिकों के बकाया करों की वसूली नहीं हो पा रही है. परिणाम स्वरुप परिवहन विभाग वाहन मालिकों से 38.49 करोड़ के अर्धदंड सहित 57.73 करोड़ के राजस्व की वसूली नहीं कर पाया है. वहीं फरवरी 2018 में बहिर्गमन सम्मेलन में परिवहन सचिव ने कहा था कि टैक्स प्राप्ति के लिए राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान भारत के तहत लाभुकों का निबंधन शुरू, रिम्स में 35 लोगों का बना गोल्डेन कार्ड

मोटरवाहन निरीक्षक के 19 पद खाली, परीक्षा के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति

राज्य में मोटरवाहन निरीक्षक के 24 में से 19 पद खाली हैं.  मोटरवाहन निरीक्षकों के लिए अप्रैल 2017 में 11 पदों पर खुली भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए चुना गया था. लेकिन, प्रमाण पत्रों की जांच के बाद उनके उम्मीदवारों को विचाराधीन रखा गया है. वहीं इस मामले को राज्य कानून विभाग के पास जनवरी 2018 में आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान भारत के तहत लाभुकों का निबंधन शुरू, रिम्स में 35 लोगों का बना गोल्डेन कार्ड

वाहनों की जानकारी पढ़ने के लिए कार्ड रीडर प्रदान किया जाना था

फरवरी 2018 में परिवहन सचिव ने कहा था कि जिला परिवहन पदाधिकारी को एक प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया, जिससे वाहन मालिकों को समय-समय पर ई मेल, एसएमएस, स्पीड पोस्ट के माध्यम से मांग पत्र भेजा जा सके. पंजीयन प्रमाण पत्र आरसी कार्ड में मौजूद चिप्स में वाहनों की जानकारी पढ़ने के लिए कार्ड रीडर प्रदान किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिजली संकट : BJP MLA ढुल्लू महतो की वजह से बिजली कंपनियों को नहीं मिल रहा 6-7 लाख टन कोयला, क्या यह राष्ट्रद्रोह नहीं!

अधिकारियों की कमी राजस्व वसूली में पिछड़ने के मुख्य कारण

पिछले दिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विभाग की समीक्षा की थी. इसमें राजस्व वसूली की स्थिति दयनीय होने की बात सामने आई. पिछले साल 754 करोड़ वसूली हुई थी. जबकि उत्तर प्रदेश में 5283 करोड़, छत्तीसगढ़ में 1160 करोड़ व प. बंगाल में 1926 करोड़ राजस्व की वसूली हुई थी. मुख्यमंत्री को बताया गया कि अधिकारियों की कमी राजस्व वसूली में पिछड़ने का एक मुख्य कारण है. मुख्यमंत्री ने विभाग को सृजित पदों को भरने और नए पदों के सृजन संबंधित प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने विभाग को आश्वासन दिया कि सरकार जल्द ही पदों को भरेगी.

आधे पद ही हैं भरे हुए

परिवहन विभाग में डीटीओ, एमवीआई से लेकर अन्य के 259 पद सृजत हैं. इनकी जगह मात्र 88 अधिकारी और कर्मी काम कर रहे हैं. हालत यह है कि 24 जिलों में से केवल 13 जगह डीटीओ हैं. नतीजतन राज्य के 11 जिलों प्रभार में चल रहे हैं. इसी तरह 24 जिलों में केवल पांच एमवीआई अधिकारी ही कार्यरत हैं.
पद                                    स्वीकृत बल       कार्यरत बल   रिक्तियां
जिला परिवहन पदाधिकारी          24                  14             10
मोटर वाहन निरीक्षक                  24                   5             19
पर्वतन अधिकारी                          6                   0              6
पर्वतन  निरीक्षक                          6                   0              6
पर्वतन अवर निरीक्षक                   7                   0              7
दलन दस्ता                                12                  8              4
लिपिक                                    132                31            101
अनुसेवक                                  40                 26            14

 

Related Articles

Back to top button