Main SliderNational

दंतेवाड़ा में दूरदर्शन की टीम पर नक्सलियों का हमला, कैमरामैन की मौत-दो जवान शहीद

Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दूरदर्शन की टीम पर हमला किया है. इस हमले में एक कैमरामैन के मारे जाने की खबर है, वही दो जवान भी शहीद हो गये हैं. फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि टीम में कितने लोग शामिल थे. बताया जा रहा है कि दूरदर्शन की मीडिया टीम पर नक्सलियों ने मंगलवार सुबह हमला कर दिया.

इसे भी पढ़ेंःमहाधिवक्ता अजित कुमार ने काले सरदार के भाई की जमीन की जमाबंदी रद्द…

जानकारी के मुताबिक, अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलावाया के जंगलों में दोनों ओर से हो रही मुठभेड़ में जवान फंस गए. इधर दूरदर्शन से जुड़े लोग एक कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गए थे. घटना की सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा के एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी गोरखनाथ बघेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कैमरामैन जख्मी हालत में था. उसे प्राथमिक इलाज के लिए जवान ले जा रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया. उनके मुताबिक मौके-ए-वारदात के लिए हेलीकॉप्टर और सुरक्षा बलों की और कंपनियां रवाना की गई हैं. इस घटना में कुछ और भी स्थानीय लोगों के जख्मी होने की खबर है.

इसे भी पढ़ेंःCBI विवादः अपने ट्रांसफर के खिलाफ SC पहुंचे एके बस्सी, अस्थाना घूसकांड की SIT जांच की मांग

बताया जा रहा है कि नक्सलियों का हमला उस वक्त हुआ जब दिल्ली दूरदर्शन की एक टीम जंगल के भीतर जवानों के साथ उनकी गतिविधियों का कवरेज करने के लिए पहुंची थी. ज्ञात हो कि नक्सलियों ने इस इलाके में चुनाव बहिष्कार की अपील की है. वे पत्रकारों समेत तमाम राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं.

Related Articles

Back to top button