Jharkhandlok sabha election 2019Ranchi

दिव्यांगों और बुजुर्गों को पोलिंग बूथ तक पहुंचा रहा ‘जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन’

Ranchi: लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण में आज सात राज्यों में वोटिंग हो रही है. इसी कड़ी में झारखंड की चार सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं. झारखंड के रांची, हजारीबाग, कोडरमा और खूंटी सीट पर मतदान हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःलोकसभा चुनाव 2019: चार सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग, कई बूथों में ईवीएम खराब होने की शिकायत

वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. हर एक वोट कीमती है. इसलिए न्यूज विंग भी अपने पाठकों से आग्रह करता है कि वोट जरूर डाले.

एंबुलेंस के जरिये वोट डालने पहुंचे दिव्यांग मतदाता

हर वोट की अहमियत को समझते हुये ही रांची की ज़िंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन की ओर से वोटिंग को लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है.

जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन के एंबुलेंस से पहुंचे मतदाता

ज़िंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन के एंबुलेंस के जरिये दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाया जा रहा है.

एंबुलेंस से पहुंचे बुजुर्ग मतदाता फेता उरांव

जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन की इस सकारात्मक पहल का वोटर्स ने स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद कहा.

Related Articles

Back to top button