
Dhanbad : टुंडी थाना के मंझलाडीह के रहने वाले 32 वर्षीय शेखर कुमार मिश्र की हत्या कुल्हाड़ी से कर दी गयी. बुधवार की सुबह दुभराजपुर के जंगल से शेखर का शव बरामद किया गया.
बताया जाता है कि शेखर कुमार जंगल में बांस काटने गया था. इसी दौरान पास के रहने वाले विजय रजवार, सुभाष रजवार व गुही रजवार ने कुल्हाड़ी के वार से शेखर की हत्या कर दी.
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि कड़ी पूछताछ के बाद सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. शेखर कुमार मिश्र से बांस काटने के दौरान विवाद हो गया. इसी विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी.
इसे भी पढ़ें- #Adani पावर प्लांट के लिए संविधान को ताक पर रख गोड्डा में किया गया है भूमि अधिग्रहण: चिंतामणि साह
बांस काटने के लिए चार लोग गये थे एक साथ
शेखर कुमार मिश्र के बड़े भाई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को ये सभी लोग मछली पालन करने के लिए जंगल में बांस काटने गये थे. इन लोगों ने बांस काटा भी.
लौटते समय पता नहीं इन लोगों के बीच क्या हो गया कि शेखर की हत्या कर दी गयी. देर शाम को जब वे लोग लौटे तो परिजनों ने शेखर के बारे में पूछताछ की.
उन्होंने कहा कि शेखर के बारे में हमें कुछ भी पता नहीं है. काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब शेखर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन शुरू की.
इसे भी पढ़ें- सांसद बने छह महीने बीत गये, लेकिन अब तक माननीयों ने आदर्श ग्राम योजना के लिये गांवों का नहीं किया चयन
मंगलवार रात लगभग डेढ़ बजे बरामद किया गया शव
मंगलवार की रात दस बजे से शेखर की खोजबीन की गयी. दुभराजपुर जंगल में काफी देर तक खोजबीन करने के बाद रात लगभग डेढ़ बजे उसका शव बरामद किया गया.
परिजनों ने बताया कि उसका सिर फटा हुआ था और खून बह रहा था. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
परिजनों की शिकायत पर जब जंगल जाने वाले उसके अन्य साथियों से पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया.




