
- अस्पताल में बेड की कमी की खबरों से लोगों में डर
Ranchi : प्रदेश भाजपा ने कोरोना संकट से लड़ने में राज्य सरकार को फेल बताया है. उसके अनुसार सरकार केवल ठेका, पट्टा और ट्रांसफर पोस्टिंग के काम में लगी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को कोविड-19 से निपटने में गंभीरता दिखाने को कहा है.
दीपक के अनुसार सरकार राज्य की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. पहले दिन से ही यह सरकार कोरोना महामारी से लडने के प्रति गंभीर नहीं है. ऐसे में राज्य में संक्रमण बढ़ रहा है. जनता में डर भी.
इसे भी पढ़ें – लातेहार: भाजपा नेता जयवर्धन सिंह हत्याकांड, जेजेएमपी उग्रवादी ने सुपारी देकर करायी थी हत्या, चार अरेस्ट
लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन
दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन का पालन ठीक से नहीं कराया जा रहा है. सरकार के मंत्री और विधायक ने खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ायी हैं. टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाने में भी लापरवाही बरती गयी है. इसके लिए भाजपा ने शुरू से राज्य सरकार को चेताया भी है. पर राज्य सरकार आत्मप्रशंसा और सस्ती लोकप्रियता बटोरने में परेशान रही है.
इसे भी पढ़ें – Corona: देवघर में मिले 7 नये कोरोना संक्रमित, 3781 हुआ झारखंड का आंकड़ा
भगवान भरोसे है जनता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है. बावजूद इसके सरकार व्यवस्था बढ़ाने के प्रति बेपरवाह बैठी है. राजधानी तक के अस्पतालों में कोविड बेड का अभाव है. ग्रामीण क्षेत्रों में इससे भी गंभीर समस्या होगी. राज्य सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. अस्पताल में बेड की कमी की खबर सामने आ रही है. इससे राज्य के लोग दहशत में हैं.
पिछले चार महीनों में सरकार कोरोना संकट से निदान में विफल दिख रही है. मरीजों के लिए आवश्यक सुविधा वह सुनिश्चित नहीं करा सकी है. यह सरकार सभी मुद्दों पर अपनी जिम्मेवारियों से भागती रही है. महामारी से लडने के लिए पैसे की भी कमी सरकार के पास नहीं है. फिर भी सरकार खुद को साबित नहीं कर सकी है.
इसे भी पढ़ें – सरयू राय ने की JSLPS के PMU के लिए फिर से टेंडर जारी करने की मांग




