
Hazaribag: एनटीपीसी के अधीन त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत 19 मजदूरों को विगत कुछ दिनों पूर्व जेल भेज दिया गया था. जेल भेजे गए 19 मजदूरों के परिवारजनों ने स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद से मुलाकात कर जल्द से जल्द न्याय दिलवाने एवं जेल से बाहर निकलवाने हेतु मुलाकात की. मजदूरों के परिवार वालों से मुलाकात के दौरान अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं हमेशा मजदूरों के साथ खड़ी हूं.
उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही मैं मजदूरों को जेल ना भेजे जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. मजदूरों की मांगों को जायज बताते हुए उन्होंने कहा कि मजदूरों की सभी मांगों पर प्रशासनिक अधिकारी, कंपनी के अधिकारी एवं मजदूरों के साथ एक बैठक बुलाकर जल्द से जल्द वार्ता की जाएगी.
इसे भी पढ़ें :नीतीश कुमार के बिहार फॉर्मूले पर बनी बात, जानिए जेडीयू कोटे से किसे मिल सकती है कैबिनेट में जगह
उचित वेतन के लिए गुहार लगा रहे त्रिवेणी में कार्यरत विस्थापितों-प्रभावितों की आवाज़ को कुचलने का प्रयास कर आनन-फानन में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
यह लड़ाई कंपनी के विरुद्ध इंसाफ की है और मैं हर कदम में अपने मजदूर भाइयों के साथ खड़ी हूं. जेल गए मजदूरों के साथ जल्द न्याय हो और उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए इसके लिए मैं दिन रात लगातार प्रयास कर रही हूं. उच्च स्तर के संबंधित अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है. बहुत जल्द सभी मजदूर भाई जेल से बाहर आएंगे.
इसे भी पढ़ें :भू-राजस्व सेवा के छह अधिकारियों का तबादला, सीमा सिंह बनीं एसएआर रांची




