
Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में जेसीबी ने एक मजदूर को कुचल दिया. जिससे मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम इकबाल खान है और वह एदलहातू का रहने वाला था. इकबाल स्केटिंग ग्राउंड में काम करने के बाद आराम कर रहा था तभी जेसीबी ने उसे कुचल दिया. उधर घटना के बाद चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया. मौके पर पहुंची लालपुर थाना पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
इसे भी पढ़ें : भाजयुमो ने पीएम मोदी को पोस्टकार्ड के माध्यम से भेजी शुभकामनाएं




