
Palamu : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया ने मेदिनीनगर सदर प्रखंड के रजवाडीह पंचायत में बूथ संख्या 259, 260, 261, 262 के अध्यक्षों एवं पंचायत संयोजक, सहसंयोजक के साथ बैठक की. सांगठनिक संरचना की स्थिति का जायजा लिया. सभी को बूथ पर कैसे काम करना है, इसके लिए सुझाव भी दिए. इसके बाद सैकिया ने जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक की. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने की एवं संचालन महामंत्री श्याम बाबू ने किया.
बैठक को संबोधित करते हुए दिलीप सैकिया ने सांगठनिक संरचना पर विस्तार पूर्वक अपना व्याख्यान दिया. उन्होंने पार्टी के सांगठनिक संरचना को और मजबूत करने पर विशेष बल दिया.
इसे भी पढ़ें :उत्तराखंड : सीएम तीरथ सिंह रावत ने की इस्तीफे की पेशकश
उन्होंने कहा कि पार्टी के सारे कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर प्रभावी तरीके से कराने की आवश्यकता है. उन्होंने प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने पर विशेष जोर दिया.
उन्होंने कहा कि बूथ पर निवास करने वाले जिला, प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर के नेता को भी पन्ना प्रमुख बन, वोटर लिस्ट के पन्ने के वोटरों की चिंता करनी होगी. उन्होंने संगठन को पूरी तरह से डिजिटलाइज करने पर भी जोर दिया.
उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के नेताओं को मंडल एवं पंचायतों में प्रवास करने का निर्देश दिया. उन्होंने पार्टी के सभी नए पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों में लगाने की बात कही.
जिले के प्रभारी विनय जयसवाल ने कहां की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की क्षमता देखकर उन्हें उचित सम्मान वह पद प्रदान करती है.
इसे भी पढ़ें :JHARKHAND: सड़क, पुल और भवनों की 1800 करोड़ की योजनाएं जांच के दायरे में
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा हम सभी को पार्टी को तालाब के बांध की तरह चारों तरफ से मजबूती बनाए रखना है और अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट. उसके लिए जो भी प्रयास हो, हम सभी जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए.
विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि इस कोरोना काल में केवल भाजपा के कार्यकर्ता, विधायक और स्वयं सांसद ने जो कार्य किया है, वह बहुत ही सराहनीय है. कार्यक्रम में सांसद सुभाष सरकार सांसद, कामाख्या प्रसाद ताशा, प्रमंडलीय प्रभारी आदित्य साहू, विधायक आलोक चैरसिया, शशिभूषण मेहता, पुष्पा देवी, प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, किसलय तिवारी, मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मंगल सिंह, शिव कुमार मिश्रा, विजय ओझा, परशुराम ओझा, प्रेम सिंह, बिपिन बिहारी सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय कृष्णा गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रामचंद्र यादव, रीना किशोर, रूपा सिंह, मंजू लता, लवली गुप्ता, मंजू गुप्ता, सीटू गुप्ता, प्रदीप सिन्हा, दुर्गा जौहरी उदय शुक्ला,अविनाश वर्मा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS : रेल यात्री ध्यान दें, गरीब रथ, ताज एक्सप्रेस सहित 32 ट्रेनें फिर से दौड़ेंगी पटरी पर




