DhanbadJharkhand

धनबाद के निजी क्लीनिक में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Dhanbad: धनबाद के हीरापुर इलाके में शहर के जाने-माने स्त्री औऱ प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ एसके दास के निजी क्लिनिक में कोडरमा की एक 49 वर्षीय महिला रेखा सिंह की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी.

मृतका के बेटे ने बताया कि उसने अपनी मां को परेशानी होने को लेकर अस्पताल में एडमिट कराया था. ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के एक घंटे बाद डॉक्टर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उसकी मां की मौत हो गई. इसके पीछे रीजन कार्डियक अरेस्ट बताया गया.

वहीं अस्पताल के संचालक और चिकित्सक डॉ एसके दास ने बताया कि किसी भी तरह की लापरवाही इलाज के दौरान नहीं की गई है. एनेस्थीसिया से पूर्व ही एक इंजेक्शन देने के बाद महिला को सांस लेने की समस्या होने लगी और थोड़ी देर में ही उसकी जान चली गयी.

इससे पूर्व हंगामा होने की सूचना पाकर स्थानीय सदर थाना के पुलिस पहुंची और परिजनों को शांत कराया.

इसे भी पढ़ें: सोमालिया में रेस्तरां पर बम हमला: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 तक पहुंची

Related Articles

Back to top button