
Koderma: जिले के जयनगर थाना अंतर्गत योगीयाटिल्हा में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान प्रियंका भारती (उम्र 32 वर्ष, पति सचिन कुमार यादव ग्राम योगीया टिल्हा, जयनगर) के रूप में हुई है. देर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम खेत में सब्जी तोड़ने के दौरान सांप ने डस लिया जिसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी. उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसकी सूचना कोडरमा पुलिस मिलने के बाद पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रविवार को पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
इसे भी पढ़ें: पुरानी पेंशन लागू होने से 1.25 लाख कर्मियों को लाभ, रैली निकाल जताया आभार




