
Bhopal. मार्च के महीने में मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई. मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विधायक लगातार इस्तीफा दे रहे हैं. कांग्रेस के अब तक 25 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं. महज 19 महीनों में पड़ी फूट ने कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं के होते हुए विधायकों का इस्तीफा सवाल खड़े करता है.
प्रबंधन में माहिर हैं
कांग्रेस का मैनेजमेंट इस टूटने को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है. कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे अनुभवी और राजनितिक प्रबंधन में माहिर नेताओं का गणित भी फेल हो गया है. कांग्रेस नेताओं को विधायकों के पार्टी से जाने की भनक तक नहीं लग रही है.
कमलनाथ को सौंपी गई बागडोर
कमलनाथ को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है. 26 अप्रैल 2018 को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कमलनाथ के राजनीतिक अनुभव और मैंनेजमेंट को देखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया. विधानसभा चुनाव 2018 में ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी के सबसे लोकप्रिय और बड़ा चेहरा थे तो कमलनाथ का प्रबंधन नजर आया. कमलनाथ ने हर सीट पर उम्मीदवारों के चयन से लेकर प्रचार तक प्रबंधन संभाला. 15 सालों बाद राज्य में पार्टी को सत्ता दिलाई.
किस कारण बिखरी कांग्रेस?
विधानसभा चुनाव 2018 में जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस का प्रबंधन लोकसभा चुनाव 2019 में ध्वस्त हो गया. मध्यप्रदेश में कांग्रेस को केवल एक सीट मिली. ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह भी अपना चुनाव हार गए. सिंधिया की हार के बाद से कांग्रेस खेमों में बांटी नजर आई.
सिंघार-दिग्विजय विवाद
कांग्रेस की अंदरूनी कलह तब सामने आई जब कमलनाथ सरकार के वन मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इस पूरी लड़ाई मे कमलनाथ और आलाकमान दिग्विजय के साथ खड़ा दिखा और पार्टी में जारी कलह खुल के प्रदेश के सामने आ गई.
सिंधिया की बगावत
ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत की किसी को भनक तक नहीं लगी. सिंधिया समर्थक 18 विधायक कब भोपाल छोड़कर बेंगलूरू चले गए किसी को भी भनक नहीं लगी.




