
Giridih: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के महेशलून्दी गांव में शुक्रवार की देर रात शॉर्टसर्किट के कारण एक दुकान और मकान में आग लग गयी. इससे करीब चार लाख का नुकसान हो गया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के वाहन वक़्त पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये लेकिन आग की भयावहता अधिक होने के कारण एक गाड़ी से आग पर काबू पाना आसान नही हो रहा था. इसके बाद दूसरी गाड़ी घटनास्थल पहुंची तो दुकान और मकान में लगे आग पर काबू पाया गया.
जानकारी के अनुसार, दुकान और मकान मालिक महेशलून्दी गांव निवाशी संतोष राम का है. संतोष घटना के वक्त देर रात करीब डेढ़ बजे घर पर ही सोए हुए थे.
इसे भी पढ़ेःSAI में 220 Coach के लिये है जॉब का मौका, एक लाख से अधिक का मिलेगा Payment
इसी दौरान शॉर्टसर्किट के कारण पहले दुकान में आग लगी तो आग फैलती चली गयी. गनीमत रही कि दुकान मालिक संतोष राम को आग लगने की भनक लगी और वो हल्ला करने लगे.
इस दौरान ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गए. जानकारी मिलने के साथ इलाके के मुखिया हरगौरी साव और समाजसेवी गणेश ठाकुर भी घटनास्थल पहुंचे.
इस बीच अग्निशमन का वाहन जब पहुंचा तो आग की लपटें कुछ कम हुईं. लेकिन आग पर काबू पाते-पाते दुकान और घर में रखे सारे कीमती सामान जलकर राख हो गये थे.
इसे भी पढ़ेःRanchi के चिकित्सक दंपति के पुत्र की सड़क हादसे में मौत




