
Ranchi. भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने योग्य खेल प्रशिक्षकों को बड़ा मौका दिया है. साई ने सहायक कोचों के लिये अनुबंध पर नियुक्ति के लिये विज्ञापन जारी किया है. 220 पदों पर कैंडिडेट की नियुक्ति की जायेगी. अलग-अलग खेल कैटेगरी में सहायक कोचों को रखा जायेगा. इसमें सबसे अधिक डिमांड एथलेटिक्स (20) और आर्चरी (13), बॉक्सिंग (13), हॉकी (13), वेटलिफ्टिंग (13), कुश्ती, साइक्लिंग, फेंसिंग, जूडो, रोविंग (13-13) और फुटबॉल (10) में है. चयनितों को 41,420-1,12,400 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे. उसके बाद परफॉर्मेंश के आधार पर भी आगे मौका मिल सकता है.
इंटरव्यू के आधार पर चयन
जारी विज्ञापन के अनुसार इंटरव्यू के आधार पर कैंडिडेट का चयन किया जाना है. अधिक संख्या में आवेदन आने पर प्राप्त आवेदनों में से सबसे अधिक परफॉर्मेंश, अनुभव रखने वालों और अन्य शर्तों को पूरा करने वालों को ही बुलाया जायेगा. साई की वेबसाइट पर इंटरव्यू के लिये चयनित कैंडिडेट को जगह और समय की जानकारी मिलेगी. सहायक कोच के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2021 है.
किन-किन खेलों में चाहिये कोच
कोचिंग के लिये कुल 220 पदों पर बहाली होगी. इनमें स्विमिंग, कबड्डी और खो-खो, टेबल टेनिस (सबों के लिये 7 पद), जिमनास्टिक, केयकिंग एंड कैनोइंग, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, वुशू (6-6), सेपक टकरा (5), कराटे (4), हैंडबॉल, शूटिंग (3-3), सॉफ्टबॉल (1) के लिये योग्य कैंडिडेट को लिया जायेगा.
कौन सी योग्यता जरूरी
सहायक कोच के लिये आवेदन करते समय साई द्वारा निर्धारित योग्यता शर्तों का पालन जरूरी होगा. इसके मुताबिक कैंडिडेट के पास साई से कोचिंग में डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त संस्थान से एनएस एनआइएस में डिप्लोमा होनी चाहिये. ओलंपिक-इंटरनेशनल लेवल पर पार्टिसिपेशन होना चाहिये या फिर द्रोणाचार्य अवार्डी होना जरूरी होगा. साथ ही यह भी कहा गया है कि जिनका फाइनली सेलेक्शन होगा, वे फूल टाइम कोचिंग के लिये अपना समय देंगे. आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट साई की वेबसाईट www.sportsauthorityofindia.nic.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ेःRanchi में एक करोड़ की लूट के मामले में मास्टर माइंड अनमोल सिंघानिया सहित 5 धराये, 73.59 लाख बरामद




