JharkhandMain SliderRanchi

सीएम साहब कहां है ‘कोरिया टेक्नोलॉजी पार्क’, साल भर पहले कहा था ‘जल्‍द शुरू होगा काम’

Ranchi : आज से ठीक साल भर पहले 10 जुलाई 2017 को झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कोरियाई कंपनी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर कहा था कि जल्‍द ही कोरिया टेक्नोलॉजी पार्क पर काम शुरू होगा. लेकिन सीएम का यह वादा कुछ महीने में ही सरकारी अधिकारियों की रवैये की वजह से टांय-टांय फिस्‍स हो गया. यहां के अधिकारियों ने कोरियाई कंपनियों को इतना परेशान किया कि वो टेक्नोलॉजी पार्क के प्रोजेक्‍ट को शुरू होने से पहले ही छोड़कर चले गये. मोमेंटम झारखंड में कोरियाई कंपनियों ने सात हजार करोड़ के निवेश का एमओयू किया था. जिसमें सात प्रोजेक्‍ट लगाने के लिए करार किया गया था. कहा गया था कि इससे 2660 लोगों को रोजगार मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- आठ सालों में पथ निर्माण विभाग के 73 इंजीनियर्स पर भ्रष्‍टाचार के गंभीर आरोप, कार्रवाई के बाद सिर्फ एक हुआ बर्खास्‍त

कोरियाई कंपनी की यह था प्रस्‍ताव

  • कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जल्द ही कोरिया टेक्नोलॉजी पार्क पर काम शुरू कर दिया जायेगा.
  • प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में वाहन निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्स व ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जतायी थी.
  • दक्षिण कोरिया झारखंड में निवेश करने के लिए अमेरिका और चीन के निवेशकों को उत्प्रेरित करने का काम करेगा.

सीएम रघुवर दास ने क्‍या आश्‍वासन दिया

  • मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रतिनिधिमंडल से कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेक इन इंडिया का नारा दिया गया है. झारखंड में भी मेक इन झारखंड को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.
  • झारखंड कोरिया, जापान, वियतनाम आदि देशों के साथ केवल व्यापार नहीं बल्कि एक दीर्घ स्थायी साझेदारी रिश्ता बनाना चाहता है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड राज्य हज समिति गठित, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बने सदस्य, 45 दिनों के अंदर होगा अध्यक्ष का चुनाव

कोरियाई कंपनी ने सरकार को ईमेल कर बताया ‘अफसरों का रवैया उपेक्षापूर्ण’

झारखंड सरकार ने कोरियन कंपनी को वादा किया था कि वो प्रतिनिधिमंडल के साथ कोरिया की यात्रा करेंगे और झारखंड में निवेश संबंधी बातें होंगी. जिसके बाद कोरियन इंडस्ट्रीज संगठन ने झारखंड सरकार को कोरिया अौर जापान के दौरे का निमंत्रण पत्र भेजा. जिस पर झारखंड सरकार के अफसरों ने सहमति जतायी थी. कहा गया था कि झारखंड के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जापान व कोरिया जाएगा. लेकिन बाद में झारखंड सरकार ने कोरिया दौरे में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी. सरकार अपने वादे पर कायम नहीं रही. इस वजह से झारखंड में निवेश को लेकर दिक्कतें आयी. यून सुक हून ने राज्य सरकार के अधिकारियों की कार्यशैली पर भी नाराजगी जतायी है. पत्र के मुताबिक अफसरों की कार्यशैली की वजह से कोरियन कंपनियों को परेशानी हो रही थी. यहां तक कि कोरिया की यात्रा पर मुख्यमंत्री कब जायेंगे, इसे लेकर भी कोई पत्राचार नहीं किया गया. अधिकारी कोरियन कंपनियों के प्रतिनिधि को तरजीह तक नहीं देते थे.

एक अधिकारी से मिलने के लिए दिन-दिन भर बैठना पड़ता था

कोरियन कंपनी के महाप्रबंधक सुनील मिश्रा ने जुलाई महीने में ही झारखंड सरकार को एक पत्र लिखकर कहा था कि राज्य के कुछ अफसरों के रवैये की वजह से कंपनी को काम करने में परेशानी हो रही है. पत्र में यह थी कहा गया था कि कंपनी के बड़े-बड़े अधिकारियों को राज्य के एक अधिकारी से मिलने के लिए दिन-दिन भर बैठना पड़ रहा है. इसके बावजूद अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाती है.

इसे भी पढ़ें- अमित शाह जी! जरा पता कीजियेगा, जिस भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों के आवास के लिए आपने भूमि पूजन किया था, क्या वहां एक भी ईंट लग पायी है

कोरियाई कंपनियों के साथ हुए एमओयू

कंपनी का नाम  –  उत्पाद-निवेश   –   कितने को रोजगार मिलता

  • स्मार्ट ग्रिड प्राइवेट लिमिटेड-बैटरी- 500 करोड़- 150 बेरोजगार.
  • स्मार्ट ग्रिड प्राइवेट लिमिटेड-बैटरी व्हीकल-1500 करोड़- 300 बेरोजगार.
  • स्मार्ट सिटी वन कंपनी स्मार्ट-मीटर-140 करोड़- 80 बेरोजगार.
  • स्मार्ट ग्रिड प्राइवेट लिमिटेड- माइक्रो ग्रिड- 2100 करोड़- 600 बेरोजगार.
  • स्मार्ट ग्रिड प्राइवेट लिमिटेड-इ-गवर्नेंस- 66 करोड़- 30 बेरोजगार.
  • स्मार्ट ग्रिड प्राइवेट लिमिटेड एंड केके निसार- एनर्जी इनोवेशन- 835 करोड़- 1500 बेरोजगार.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button