
Ranchi : दीपावली-छठ आदि पर्व के मौके पर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. राजधानी रांची के भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. सीसीटीवी के माध्यम से भीड़भाड़ इलाकों पर नजर रखी जा रही है.
सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि यदि आम जनता को कहीं भी कोई संदेह हो तो पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि पुलिस उस पर तुरंत कार्रवाई कर सके.
इसे भी पढ़ें : गोस्सनर कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
चोरी और छिनतई के मामले ज्यादा सामने आते हैं
अमूमन यह देखा जाता है कि पर्व के समय चोरी और छिनतई के मामले ज्यादा सामने आते हैं सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि चिह्नित जगहों पर भी पुलिस बल की तैनाती की जायेगी ताकि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ा जा सके. शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी बाइक दस्तों को लगया गया है. यदि किसी पर भी शक होगा तो उसकी तलाशी ली जायेगी.




